Open Forum
- Information and Public Relations
- Creative Corner
- Department of Environment, Science & Technology
- DIT Himachal
- Excise and Taxation Department Himachal Pradesh
- H.P. State Electricity Board Limited
- Himachal General Administration Department
- Himachal Pradesh Finance Department
- Himachal Pradesh Kaushal Vikas Nigam
- Open Forum
- Panchayati Raj Department
- हिमाचल पर्यटन
- हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड
- हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग
आपके गाँव को समृद्ध शाली बनाने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए?
Start Date: 26-09-2023
End Date: 31-10-2023
हिमाचल प्रदेश मुख्य रूप से एक ग्रामीण प्रदेश है, जिसकी 89.97% ...
Hide details

BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
हिमाचल प्रदेश की किस फसल का सर्वाधिक उत्पादन होता है?
उगाई जाने वाली प्रमुख फसलें गेहूं, मक्का, धान, चना, गन्ना, सरसों, आलू, सब्जियाँ आदि हैं। मध्य पहाड़ी क्षेत्र: कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 32% और कुल खेती योग्य क्षेत्र का लगभग 37% हिस्सा घेरता है। बोई जाने वाली प्रमुख फसलें गेहूं, मक्का, जौ, उड़द, सेम, धान आदि हैं।
BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
हिमाचल प्रदेश के लोगों के मुख्य व्यवसाय क्या हैं?
हिमाचल प्रदेश के लोगों का मुख्य व्यवसाय होने के कारण कृषि राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह मुख्य कामकाजी आबादी के लगभग 69 प्रतिशत को प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करता है। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों से होने वाली आय कुल राज्य घरेलू उत्पाद का लगभग 22.1 प्रतिशत है।
BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था के मुख्य स्रोत क्या हैं?
शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान लगभग 45% है। यह हिमाचल में आय के साथ-साथ रोजगार का भी मुख्य स्रोत है। राज्य की लगभग 93% आबादी सीधे तौर पर कृषि पर निर्भर है।
BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
हिमाचल प्रदेश की कितनी जनसंख्या गांव में रहती है?
हिमाचल प्रदेश के 90 फीसद से ज्यादा लोग गांवों में रहते हैं, जबकि शहर की आबादी दस फीसद से भी कम है।
BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
हिमाचल प्रदेश में लगभग कितने प्रतिशत लोगों का व्यवसाय कृषि है?
हिमाचल प्रदेश मुख्य रूप से एक कृषि प्रधान राज्य है जहां कृषि कुल आबादी के लगभग 70 प्रतिशत को प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करती है। राज्य के कुल घरेलू उत्पाद में कृषि क्षेत्र का योगदान लगभग 13.62 प्रतिशत है।
BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
हिमाचल प्रदेश में कितने बेरोजगार हैं?
हिमाचल के पड़ोसी राज्यों के मुकाबले राज्य की स्थिति बेहतर है। उतराखण्ड की बेरोजगारी दर 7.8 % , पंजाब की 6.4 और हरियाणा में बेरोजगारी दर 9.0 फ़ीसदी है। हिमाचल में पिछले तीन साल 1 जनवरी 2023 तक प्रदेश के मात्र 39,779 युवाओं को रोज़गार मिला। जबकि हिमाचल में 14 लाख के करीब बेरोजगार हैं।
BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
हिमाचल प्रदेश में अमीर लोग कहां रहते हैं?
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक पहाड़ी के ऊपर स्थित सुरम्य गांव कियारी सेब की खेती के लिए जाना जाता है। एक बार तो इस गांव का नाम एशिया के 10 सबसे अमीर गांवों में भी शुमार हो गया था।
BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
हिमाचल के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है?
कृषि हिमाचल प्रदेश का प्रमुख व्यवसाय है।
BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
हिमाचल का सबसे गरीब जिला कौन सा है?
चंबा जिला पिछड़ा नहीं बल्कि अविकसित है।
BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
हिमाचल प्रदेश का सबसे अमीर गांव कौन सा है?
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 90 किलोमीटर दूर मड़ावग गांव उच्च क्वालिटी के सेब का उत्पादन करता है। हर साल यह गांव करीब 175 करोड़ के सेब बेचता है। यहां रहने वाला हर किसान करोड़पति है। गांव के किसान परिवार सालाना आमदनी 35 से लेकर 80 लाख रुपये तक है।