Open Forum
- Information and Public Relations
- Creative Corner
- Department of Environment, Science & Technology
- DIT Himachal
- Excise and Taxation Department Himachal Pradesh
- H.P. State Electricity Board Limited
- Himachal General Administration Department
- Himachal Pradesh Finance Department
- Himachal Pradesh Kaushal Vikas Nigam
- Open Forum
- Panchayati Raj Department
- हिमाचल पर्यटन
- हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड
- हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग
आपके गाँव को समृद्ध शाली बनाने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए?
Start Date: 26-09-2023
End Date: 31-10-2023
हिमाचल प्रदेश मुख्य रूप से एक ग्रामीण प्रदेश है, जिसकी 89.97% ...
Hide details

BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
ग्रामीण अर्थव्यवस्था में कृषि की क्या भूमिका है?
कृषि क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था का आधारभूत स्तंभ है। यह क्षेत्र न केवल भारत की जीडीपी में लगभग 15% का योगदान करता है बल्कि भारत की लगभग आधी जनसंख्या रोज़गार के लिये कृषि क्षेत्र पर ही निर्भर है। यह क्षेत्र द्वितीयक उद्योगों के लिये प्राथमिक उत्पाद भी उपलब्ध करवाता है।
BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
ग्रामीण क्षेत्र का विकास कैसे किया जा सकता है?
1.कृषि की स्थिति
2.शिक्षा का स्तर
3.स्वास्थ्य व्यवस्था
4.परिवहन प्रणाली
5.औद्योगिक क्षेत्र
6.ग्रामीण विकास के लिये सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएँ
7.पंचवर्षीय योजनाएँ
8.महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम,2005.
BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
ग्रामीण विकास के लिए आवश्यक कारक क्या हैं?
भारत में ग्रामीण विकास के लिए यह आवश्यक था कि कृषि की दशाओं एवं दिशाओं में सुधार किया जाए । सामाजिक तथा आर्थिक संरचना को बदला जाएं, आवास की दशाओं में सुधार किया जाए किसानों को कृषि योग्य भूमि प्रदान की जाए। जन स्वास्थ्य एवं शिक्षा के स्तर बेहतर किया जाये एवं दुर्बल वर्गों को विशेष संरक्षण प्रदान किया जाए ।
BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
ग्रामीण जीवन की मुख्य विशेषताएं क्या है?
ग्रामवासी प्रकृति के अधिक निकट होते है क्योंकि ऊषा, संध्या, ऋतु परिवर्तन, पौधे, पक्षी, पशु तथा अन्य प्राकृतिक वस्तुओं और घटनाओं से उनका अधिक संपर्क रहता है और वे उनसे सदा अद्भुत आत्मीयता का अनुभव करते है। प्रकृति के साथ उनकी यह आत्मीयता उनके लोकगीतों, जनश्रुतियों और उनके विश्वासों मे प्रकट होती है।
BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
भारत में ग्रामीण बाजारों के विकास की क्या स्थिति है?
भारत में ग्रामीण बाजार स्वयं में एक अलग इकाई नहीं है और यह देश में संचालित सामाजिक और व्यवहारिक कारकों से अत्यधिक प्रभावित है। भारत में ग्रामीण जनसंख्या लगभग 627 मिलियन है, जो कुल आबादी का 74.3 प्रतिशत है। संकल्पनात्मक रूप से, ग्रामीण विपणन शहरी विपणन के लिए काफी अलग नहीं है।
BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
भारतीय संदर्भ में ग्रामीण विकास क्या है?
ग्रामीण विकास का मतलब है सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, बिजली का विस्तार, खेती की तकनीकों में सुधार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं के विस्तार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का विकास।
BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
भारत में कितने प्रतिशत लोग कृषि पर आश्रित है?
गुजरात के कृषि विवि के पूर्व कुलपति डाॅ. बीएस चूंडावत ने कहा कि भारत में 58 फीसदी लोग कृषि पर आश्रित हैं। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कृषि को और कृषि के लिए कृषि शिक्षा को मजबूती प्रदान करनी पड़ेगी।
BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को कैसे बढ़ाया जा सकता है?
उत्तर: शहरी क्षेत्रों में रोजगार में वृद्धि लघु व कुटीर उद्योगों का विकास करके, शिक्षा प्रणाली को रोजगारोन्मुखी बनाकर, व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष बल, ऋण, प्रशिक्षण व विपणन जैसी सुविधाएँ प्रदान कर, परिवहन व संचार के साधनों का विकास करके भी स्वरोजगार को प्रोत्साहन दिया जा सकता है।
BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
अर्थव्यवस्था के चार क्षेत्र क्या है?
1.गृहस्थ:- परिवार अथवा व्यक्ति जो फर्मो के उत्पादन के साधन उपलब्ध करते है। फर्मो से उत्पाद और वस्तुए क्रय विक्रय
की जाती है।
2.फर्मे:- आर्थिक इकाइयां जो उत्पादन के साधनों द्वारा वस्तुओं एवं उत्पाद का निर्माण करती है।
3.सरकार:- राज्य, जो देश में कानून व्यवस्था बनाए रहता है।
BrahmDevYadav 1 year 5 months ago
ग्रामीण विकास कार्यक्रम की कौन सी चुनौतियां हैं?
ग्रामीण विकास की चुनौतियां:-
बढ़ती जनसंख्या, गरीबी, अशिक्षा, बीमारी, बेरोजगारी, भूमि के साथ अन्य सभी संसाधनों का असामान्य बंटवारा, सामाजिक अन्याय जैसी अनेक समस्या ग्रामीण भारत के विकास की बड़ी चुनौतियां हैं। साफ है कि ग्रामीण विकास के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करना इतना आसान नहीं है।